Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कटिहार में कांवड़िया यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट:मनिहारी से गौरखनाथ धाम मार्ग का निरीक्षण,भारी वाहनों पर रोक; रूट डायवर्जन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 2 views
कटिहार में कांवड़िया यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट:मनिहारी से गौरखनाथ धाम मार्ग का निरीक्षण,भारी वाहनों पर रोक; रूट डायवर्जन
कटिहार में आगामी कांवड़िया यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कांवड़िया यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह यात्रा सावन में पूर्णिमा के अवसर पर शुरू होती है। बड़ी संख्या में शिव भक्त मनिहारी गंगा तट से पवित्र गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें... दुर्गास्थान परिसर में कांवड़िए करते हैं विश्राम कांवड़िए कटिहार के दुर्गास्थान परिसर में कांवरिया सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्राम करते हैं। इसके बाद वे आजमनगर प्रखंड के सालमारी गौरखनाथ धाम मंदिर और हसनगंज प्रखंड के प्रसिद्ध भारी डीह मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं। कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीम ने पूरे यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, यातायात, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। कांवड़िया पथ पर सफाई अभियान चलाएं अधिकारियों ने पूरे कांवड़िया पथ पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। यात्रा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और रूट डायवर्जन की योजना भी बनाई जा रही है। मार्ग में जगह-जगह पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुर्गास्थान परिसर में कांवड़ियों के रुकने और आराम करने के लिए टेंट और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्थानीय निगम पार्षद प्रमोद महतो सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan