Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कटिहार में हिंदी दिवस पर समारोह:सरकारी कामकाज में हिंदी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर; रोजगार-विज्ञान की भाषा बनाने पर चर्चा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 2 views
कटिहार में हिंदी दिवस पर समारोह:सरकारी कामकाज में हिंदी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर; रोजगार-विज्ञान की भाषा बनाने पर चर्चा
कटिहार में सोमवार को हिंदी दिवस 2026 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मनिहारी मोड़ स्थित इंदिरा गांधी सेंट्रल लाइब्रेरी में हुआ। कटिहार नगर निगम की मेयर उषा अग्रवाल, उप विकास आयुक्त (DDC) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरकारी कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर समारोह में अतिथियों ने राजभाषा हिंदी के इतिहास पर बात की। उन्होंने हिंदी को बढ़ावा देने और दैनिक जीवन के साथ-साथ सरकारी कामकाज में इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दिया। तकनीक के दौर में युवाओं की पहली पसंद बनाने पर चर्चा वक्ताओं ने कहा कि तकनीक और डिजिटल युग में हिंदी को युवाओं की पहली पसंद बनाने की जरूरत है। साथ ही हिंदी को रोजगार और विज्ञान की भाषा के रूप में मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों और साहित्यकारों ने सुनाईं रचनाएं कार्यक्रम में जिले के शिक्षाविद, कवि, कवयित्रियां और अलग-अलग स्कूलों के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए। साहित्य प्रेमियों और शिक्षकों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। इससे सभागार में साहित्यिक माहौल बना रहा। हिंदी के प्रति समर्पण के साथ समारोह संपन्न कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और शामिल लोगों का धन्यवाद किया। राजभाषा हिंदी के प्रति समर्पण के साथ समारोह का समापन हुआ।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan