top
कश्मीरी गेट से चांदनी चौक तक, टेशन में दिल्ली के कारोबारी; लगाए ‘No UPI’ के बोर्ड, बोले- सरकार हमें वापस कैश पर धकेलना चाहती है
15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा, जिसका भुगतान व्यापारी को करना होगा. यह UPI पर लगाया गया टैक्स नहीं है, बल्कि पेमेंट सिस्टम में बैंकों और दूसरे भुगतान सेवा प्रदाताओं को मिलने वाला मर्चेंट चार्ज है. ₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर MDR अधिकतम ₹300 रहेगा, जबकि आम P2P UPI ट्रांसफर पूरी तरह फ्री रहेगा. सरकार के मुताबिक करीब 96% मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे और छोटे कारोबारियों के लिए भी जीरो-MDR की व्यवस्था जारी रहेगी. हालांकि.दिल्ली के कश्मीरी गेट और चांदनी चौक समेत कई कारोबारी इस फैसले से चिंतित हैं और उनका कहना है कि इससे उनके कारोबार की लागत बढ़ सकती है. कुछ व्यापारियों ने विरोध में ‘No UPI’ के पोस्टर लगाए हैं और कैश की ओर लौटने की बात कही है, जबकि कुछ कारोबारी शुल्क स्वीकार करने के साथ सरकार से इसके इस्तेमाल की पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट...
Read full article on State Mirror Hindi