crime
कौशांबी में तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत:शौच के लिए घर से निकला था, दोपहर में तालाब में उतराता मिला शव
कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में बुधवार सुबह तालाब में डूबने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिरौली गांव निवासी सोहन लाल पुत्र स्वर्गीय जाली प्रसाद सरोज बुधवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर स्थित उनके मछली पालन वाले तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे सोहन लाल का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और तत्काल पास के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र वीरेंद्र और सुभाष तथा तीन पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar