top
कौशांबी में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:मंझनपुर के टेवां गांव में हुआ हादसा, निजी अस्पताल में हुई मौत
कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव में डिलीवरी के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला को पहले मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया था, जिसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। टेवां गांव निवासी राकेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मीना देवी को 12 अगस्त की रात प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें मंझनपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन मीना देवी को लेकर प्रयागराज पहुंचे, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद, वे मीना देवी को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान जच्चा और नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मीना देवी की शादी नवंबर 2025 में टेवां गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र अलोपी रविदास के साथ हुई थी। सूचना मिलने पर मंझनपुर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar