Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

कर्मचारियों की हड़ताल से कटनी में बैंक बंद रहे:5-डे वर्किंग और काम के मुताबिक प्रोत्साहन भत्ते देने की मांग की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
कर्मचारियों की हड़ताल से कटनी में बैंक बंद रहे:5-डे वर्किंग और काम के मुताबिक प्रोत्साहन भत्ते देने की मांग की
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर शुक्रवार को कटनी जिले में अधिकांश बैंकों में ताले लटके रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने आस्था प्लाजा के सामने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान शुक्रवार को शहर के आस्था प्लाजा के बाहर UFBU के बैनर तले ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIPNBOA) के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए मौजूद थे। उन्होंने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य दो मांगें थीं। पहली, बैंकों में सप्ताह में 5 दिन कार्यप्रणाली लागू की जाए। दूसरी, फेयर PLI (Performance Linked Incentive) यानी प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन भत्ते में न्यायपूर्ण और पारदर्शी नीति अपनाई जाए। यह प्रदर्शन AIPNBOA के कटनी मंडल सचिव शुभम त्रिपाठी और अध्यक्ष दीपेश गौर के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, बैंक अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। कटनी मंडल सचिव शुभम त्रिपाठी ने कहा कि देश के लगभग 12 प्रमुख राष्ट्रीयकृत और वित्तीय संस्थानों में कई सालों से 5 दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है। ऐसे में सिर्फ बैंकिंग क्षेत्र और इसके कर्मचारियों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने PLI नीति पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली को मजबूत बनाना है, और कर्मचारियों से पूरा समर्पण चाहते हैं, तो ऐसी भेदभावपूर्ण नीतियों को तुरंत खत्म करना होगा। मंडल सचिव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही इन मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने 3 दिवसीय हड़ताल की भी चेतावनी दी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan