Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और जहर देने का आरोप, भाई ने एसपी से की शिकायत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और जहर देने का आरोप, भाई ने एसपी से की शिकायत
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दो लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई का दावा है कि ससुरालियों ने प्रीती को जहरीला पदार्थ खिलाकर नबीपुर के पास सड़क किनारे फेंक दिया था। घाटमपुर थाना क्षेत्र के छंछा गांव निवासी प्रदीप कुमार की बहन प्रीती की शादी वर्ष 2019 में गजनेर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी श्रवण कुमार से हुई थी। दहेज में कार और दो लाख रुपए मांगने का आरोप प्रदीप का आरोप है कि शादी में परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपए और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रीती को आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। भाई के मुताबिक, 11 अगस्त को ससुरालियों ने प्रीती को जहरीला पदार्थ खिला दिया और नबीपुर के पास सड़क किनारे छोड़ दिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत घटना की जानकारी मिलने पर परिजन प्रीती को जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे रजावत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान 16 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे प्रीती की मौत हो गई। प्रीती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी से शिकायत, जांच के बाद होगी कार्रवाई मृतका के भाई प्रदीप कुमार ने कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे से शिकायत कर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गजनेर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan