Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

कानपुर में UGC और आरक्षण के समर्थन में पैदल मार्च:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सैंकडों कार्यकर्ता पहुंचे, बोले- संविधान ने हमें अधिकार दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
कानपुर में UGC और आरक्षण के समर्थन में पैदल मार्च:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सैंकडों कार्यकर्ता पहुंचे, बोले- संविधान ने हमें अधिकार दिया
कानपुर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को UGC और आरक्षण के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बृजेन्द्र स्वरूप पार्क पहुंचे। यहां से पैदल मार्च शुरू होकर मोतीझील चौराहे पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे के साथ तिरंगा भी नजर आया। कई कार्यकर्ता यूजीसी के समर्थन में बैनर और पोस्टर लेकर मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कुछ कार्यकर्ता संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें हाथ में लिए हुए थे। ‘आरक्षण हमारा अधिकार, कोई नहीं छीन सकता’ मार्च में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण उनका अधिकार है और इसे किसी भी स्थिति में उनसे छीना नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया है। उनकी मांग है कि यूजीसी को जल्द से जल्द लागू किया जाए। ‘आरक्षण खत्म करने की कोशिश का विरोध’ गोविंदनगर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी मास्टर तुलसी राम वाल्मीकि ने कहा कि यूजीसी को लागू होने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर मार्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बाबा साहब द्वारा दिए गए आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में बाबा साहब ने आरक्षण का अधिकार दिया है और पार्टी का उद्देश्य इस अधिकार की रक्षा करना है। मास्टर तुलसी राम वाल्मीकि ने कहा कि उनकी मांग स्पष्ट है कि आरक्षण के अधिकार को खत्म करने की कोशिश न करें और यूजीसी को जल्द लागू किया जाए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan