business
कम हुआ वोडाफोन-आइडिया का घाटा, कमाई में 666 करोड़ का उछाल
वोडाफोन आइडिया का जून तिमाही में घाटा घटकर 3,754 करोड़ रुपये रह गया है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 6,611 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी के घाटे में कमी की बड़ी वजह सरकार की ओर से बकाया रकम पर मिली राहत रही. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, कंपनी के सब्सक्राइबर लगातार कम हुए हैं. दूसरी ओर, प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी एआरपीयू 10.2 फीसदी बढ़कर 195 रुपये पहुंच गई है.
Read full article on News 18 Hindi