Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कांग्रेस नेता विधाशंकर गौतम की व्हाट्सएप आईडी हैक:कार्यकर्ताओं से हैकर ने रुपए मांगे, दूसरे नेता के खिलाफ स्टेटस लगा दिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
कांग्रेस नेता विधाशंकर गौतम की व्हाट्सएप आईडी हैक:कार्यकर्ताओं से हैकर ने रुपए मांगे, दूसरे नेता के खिलाफ स्टेटस लगा दिए
कोटा के कांग्रेस नेता विधाशंकर गौतम साइबर अपराधियों के शिकार हो गए हैं। शातिर हैकर्स ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और उसके जरिए न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाला भ्रामक स्टेटस पोस्ट किया, बल्कि उनके संपर्क सूची में शामिल लोगों से रुपयों की मांग भी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही गौतम ने इस संबध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। साथ ही आगाह किया कि कोई भी अगर रूपए मांगे तो न दे। विद्याशंकर, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम के पति हैं। अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने विधाशंकर गौतम के व्हाट्सएप स्टेटस पर एक राजनीतिक बयान पोस्ट कर दिया। स्टेटस में लिखा गया कि गूंजल साहब को लोकसभा टिकट मिलते ही क्रांति तिवारी जी जैसे नेताओं को छोड़कर सारे कांग्रेसी भाजपा समर्थक हो गए। यह विवादित स्टेटस तेजी से सोशल मीडिया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच वायरल हो गया। राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ हैकर ने विधाशंकर गौतम के व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर उनके करीबियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मैसेज भेजकर पैसों की मांग करना शुरू कर दिया। किसी से दस हजार रूपए मांगे तो किसी से पैतालिस हजार रूपए की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही नेता विधाशंकर गौतम ने तुरंत अन्य माध्यमों से अपने परिचितों और कार्यकर्ताओं को सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है और स्टेटस पर लिखा गया बयान पूरी तरह से फर्जी व भ्रामक है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें। गौतम ने बताया कि इस संबध में शिकायत भी दी जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan