Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कांग्रेस में टिकट के लिए QR कोड से ऑनलाइन-आवेदन अनिवार्य:कांग्रेस नेताओं ने जारी किया; दावेदारों से पूछा- सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव, कितने फॉलोअर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
कांग्रेस में टिकट के लिए QR कोड से ऑनलाइन-आवेदन अनिवार्य:कांग्रेस नेताओं ने जारी किया; दावेदारों से पूछा- सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव, कितने फॉलोअर
शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस टिकट के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी शहरी निकायों के लिए टिकट के दावेदारों के लिए पॉर्टल शुरू किया गया है। इसके लिए QR कोड जारी किया गया है। QR कोड स्कैन करके टिकट दावेदारों को ब्यौरा देना होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ क्यूआर कोड को जारी किया है। टिकट के आवेदन में सोशल मीडिया फॉलोअर की जानकारी देनी होगी, कितने फॉलोअर पार्षद का टिकट चाहने वाले कांग्रेस नेताओं से उनकी सोशल मीडिया के बारे में भी पूरा ब्यौरा देना होगा। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर हैं, हैंडल का ब्यौरा देने के अलावा सोशल मीडिया एक्टिविटी की जानकारी पूछी गई है। सोशल मीडिया का ब्यौरा भरने के बाद फॉर्म में दी गई जानकारी को वेरिफाई करने का ऑप्शन आएगा। एक पासपोर्ट साइज फोटो अटैच करना है। जानकारी वेरिफाई करने के बाद टिकट का फॉर्म ऑनलाइन जमा हो जाएगा। डोटासरा बोले- टिकट के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिल सके इसके लिए चुनाव लड़ने के इच्छुकसभी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इसके जरिए मिले आवेदनों पर ​ही विचार होगा। क्यूआर कोड जारी कर दिया है। टिकट का पूरा सिस्टम ट्रांसपेंरेंट बनाया है ताकि असली काम करने वाले कार्यकर्ता को टिकट मिल सके। --- ये खबर भी पढ़िए- उदयपुर-जालोर में 1-1 नगरपालिका की लॉटरी दोबारा निकाली:जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के वार्ड बदले; देखें- जयपुर समेत प्रमुख शहरों के वार्डों की लिस्ट राजस्थान में सोमवार को 309 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। (पढ़िए पूरी खबर)
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan