Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कांग्रेस में गुटबाजी, शिकायत लेकर प्रदेशाध्यक्ष के पास आए नेता:बाड़मेर में ​हरीश चौधरी और मेवाराम जैन के खेमों के बीच टकराव; डोटासरा ने भी झगड़ों की बात मानी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
कांग्रेस में गुटबाजी, शिकायत लेकर प्रदेशाध्यक्ष के पास आए नेता:बाड़मेर में ​हरीश चौधरी और मेवाराम जैन के खेमों के बीच टकराव; डोटासरा ने भी झगड़ों की बात मानी
प्रदेश में शहरी निकायों व पंचायतीराज चुनावों से पहले जिलों में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी मतभेद और खींचतान खुलकर सामने आ गई है। बाड़मेर और अजमेर में गुटबाजी को लेकर विरोधी गुट के नेताओं ने जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। बाड़मेर से आए पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष से शिकायत की। उन्होंने हरीश चौधरी पर मनमानी करने और गुटबाजी करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की। बाड़मेर में ​हरीश चौधरी और मेवाराम जैन के खेमों के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा है। उधर, अजमेर से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन और उनके समर्थकों ने डोटासरा से मिलकर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर गुटबाजी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। हालांकि मीडिया के सामने खुलकर नाम नहीं बताया लेकिन अंदर खुलकर शिकायतें कीं। डोटासरा ने भी गुटबाजी और आपसी झगड़ों की बात मानी है। मेवाराम जैन बोले- बाड़मेर कांग्रेस में गुटबाजी, प्रदेशाध्यक्ष को नाम बताया पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा- हम कैसे वापस कांग्रेस को मजबूत करें, आपस में गुटबाजी को कैसे खत्म करें, इस मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की है। बाड़मेर में गुटबाजी बहुत है, उसको खत्म करें और कांग्रेस को एकजुट करें। हमने गुटबाजी करने वाले व्यक्ति का नाम अध्यक्ष को बता दिया है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट हो और गुटबाजी न हो। पिछले समय में जो कुछ हुआ, उसे भूल जाना चाहिए, जितनी भी गुटबाजी है वो सब खत्म होनी चाहिए। अजमेर में बाहरी नेता ने बिगाड़ा पूरा सिस्टम अजमेर के कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से मिलकर शिकायत की। अजमेर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा- जिन लोगों को अजमेर में उपेक्षित किया गया, उन लोगों ने आज अपनी बात प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखी है। अजमेर में पार्टी के जो कार्यक्रम होते हैं, वहां पर कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। वहां पर एक व्यक्ति की वजह से पूरा सिस्टम बिगड़ गया है, हमने उस व्यक्ति का नाम प्रदेशाध्यक्ष को बता दिया है। हमारे यहां एक बाहर का व्यक्ति आकर अजमेर की राजनीति में दखलअंदाजी कर रहा है। बहुत खराबी पैदा कर रहा है। जो छोटे नेता है, वह यहां पर जाकर किसी व्यक्तिगत फायदे के लिए पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों की शिकायत लेकर हम प्रदेश अध्यक्ष से मिले हैं। डोटासरा बोले- बाड़मेर और अजमेर में छोटे-मोटे मनमुटाव, साथ बैठाकर ठीक कर देंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी ​बाड़मेर और अजमेर में गुटबाजी की बात को माना है। डोटासरा ने कहा कि बाड़मेर में लोकसभा चुनाव को लेकर मनमुटाव हो गया था, उस वक्त किसी कारण से मेवाराम जैन कांग्रेस में नहीं थे। बाद में हाईकमान ने फैसला किया और मेवाराम जैन कांग्रेस में वापस आ गए। सब एकजुट हैं, छोटी-मोटी बात संगठन और उनके बीच में है, जिसे हम सब बैठकर बातचीत से ठीक कर देंगे। अजमेर शहर कांग्रेस में भी थोड़ी बहुत दिक्कत है। वहां भी हम लोगों को बैठाकर बात करेंगे। पूरे राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan