politics
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में चुनावों पर चर्चा:सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने जोर
झालावाड़ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी समीक्षा एवं संगठन विस्तार बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिला कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी मोहम्मद सिद्दीक गौरी ने की। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान और जिला सह-प्रभारी मेहमूद अली विशिष्ट अतिथि थे। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष डॉ. जी. एम. सैय्यद के नेतृत्व में हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और अल्पसंख्यक समाज की अधिकतम राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक गौरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। जिला प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान ने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता की आधारशिला बताया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आग्रह किया। जिला सह-प्रभारी मेहमूद अली ने अल्पसंख्यक विभाग को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं, शिक्षित वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया, जिसे उन्होंने संगठन की भविष्य की ताकत बताया। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग डॉ. जी. एम. सैय्यद ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झालावाड़ जिले में अल्पसंख्यक विभाग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस की सफलता के लिए सभी प्रकोष्ठों और विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। मीटिंग में ये रहे मौजूद बैठक में संगठन महासचिव मोहम्मद तोसिफ गौरी, उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, इरफान अहमद, रिजवान अहमद, अकरम मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष वाजिद नागौरी, वाजिद खान, हसन राजा, रहमान खान, विष्णु शर्मा, विष्णु दयाल, वरिष्ठ कांग्रेसी ओम पाठक, प्रवक्ता मोहम्मद कासिम भट्टी, फारुख अहमद निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, वकार अहमद, पूर्व पार्षद नफीस शेख मोहम्मद हनीफ, इकबाल मंसूरी नगर अध्यक्ष भवानी मंडी, इस्माइल अंसारी जिला महासचिव, फारुख गोरी जिला महासचिव, हरजिंदर सिंह,मोइन खान,आदिल नागोरी,आसिफ इकबाल जिला महासचिव सैयद राशिद अली जिला उपाध्यक्ष,अब्दुल हफीज पहलवान अंसारी धनरूप यादव मुश्ताक अंसारी सहित जिले भर से अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar