top
कासगंज में यातायात पुलिस ने 490 वाहनों के चालान किए:2 वाहन सीज, 15 लाख 66 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगा
कासगंज में यातायात पुलिस ने रविवार को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 490 वाहनों के चालान किए गए और 2 वाहन सीज किए गए। चालान किए गए वाहनों पर कुल 15 लाख 66 हजार 500 रुपए का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। कई स्थानों पर हुई वाहनों की जांच क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह ने अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मालगोदाम चौराहा, नदरई तिराहा, सौरव ढाबा और बिलराम नहर पुल क्षेत्र में वाहनों की जांच की। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती चेकिंग के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना एचएसआरपी या गलत नंबर प्लेट लगे वाहनों और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी पुलिस ने चालान किए। ओवरलोडिंग से लेकर मोबाइल इस्तेमाल तक कार्रवाई पुलिस ने ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की। ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने और मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों के चालान किए गए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई हुई। लगातार जारी रहेगा चेकिंग अभियान कासगंज पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Read full article on Bhaskar