crime
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार
कानपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़ पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीतरगांव भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Read full article on Aapkarajasthan