politics
झारखंड सरकार छात्रों के साथ, 90 फीसदी मांगों पर बनी सहमति: मंत्री राधा कृष्ण किशोर
रांची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा पर छात्र आंदोलन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। दोनों मंत्रियों ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और बातचीत के जरिए आंदोलन का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह भी दावा किया गया कि छात्रों की करीब 90 फीसदी मांगों पर सहमति बन चुकी है। मंत्रियों ने विपक्ष से अपील की कि वह छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक आंदोलन में बदलने के बजाय विधानसभा में चर्चा के माध्यम से समाधान निकालने में सहयोग करे।
Read full article on Aapkarajasthan