Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

झाबुआ में भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन:श्रमिकों-कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
झाबुआ में भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन:श्रमिकों-कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
झाबुआ जिले में भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को श्रमिकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वैशाली सोलंकी को सौंपा गया। ज्ञापन में देशव्यापी 11 सूत्रीय और मध्य प्रदेश की 57 सूत्रीय मांगें शामिल थीं। यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान श्रमिकों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, दैनिक वेतनभोगियों और योजना कर्मियों की लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए आयोजित किया गया था। ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल, जिला अध्यक्ष मोहन प्रजापति और जिला मंत्री मेहरसिंह सोलंकी के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन का आधिकारिक वाचन शिक्षक संघ के अनिल कोठारी और राज्य कर्मचारी संघ के प्रकाश पालीवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल ने कहा कि यह आंदोलन मेहनतकशों के सम्मान और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार और समाज की व्यवस्था को मजबूत करने वाले इन वर्गों के भविष्य को असुरक्षित नहीं छोड़ा जा सकता। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें आंगनवाड़ी संघ से गंगा गोयल, संविदा कर्मचारी संघ से प्रशांत शर्मा एवं प्रकाश धाकड़, राज्य कर्मचारी संघ से प्रकाश पालीवाल एवं गजराज दातला, शिक्षक संघ से अनिल कोठारी, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से डॉ. वासुदेव पाटीदार शामिल थे। ये हुए भी शामिल इसके अतिरिक्त, कोटवार संघ से प्रेमसिंह बारिया, पेंशनर संघ से गणेश उपाध्याय, डॉ. मिश्रा एवं गोपालकृष्ण शर्मा, बिजली आउटसोर्स से दिनेश पाटीदार एवं राजेश परमार, रोजगार सहायक संघ से भारत सिंह राठौर, वनवासी ग्रामीण मजदूर संघ से सुनील मचार एवं राधूसिंह भाभोर और रसोइया संघ से सुरजी भगौरा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ज्ञापन कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी संघ की गंगा गोयल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, श्रमिकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शन की अन्य तस्वीरें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan