Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर में युवक ने किया सुसाइड:फलों का ठेला लेकर घर लौटा; गोदाम में लगाया फंदा, चाची ने देखी लाश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
जयपुर में युवक ने किया सुसाइड:फलों का ठेला लेकर घर लौटा; गोदाम में लगाया फंदा, चाची ने देखी लाश
जयपुर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। फ्रूट का ठेला लगाने वाले मोहम्मद समीर (22) निवासी उत्तर प्रदेश के मथुरा गुरुवार दोपहर को घर लौट गया था। इसके बाद गोदाम में जाकर समीर ने कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समीर की चाची ने उसकी लाश देखी तो परिजनों को सूचना दी। गलतागेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। SHO (गलतागेट) धर्म सिंह ने बताया- समीर गलता गेट इलाके में ईदगाह मोहल्ला बिलौचिया में परिवार के साथ रहकर फ्रूट का ठेला लगाता था। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह फ्रूट का ठेला लेकर घर से निकला था। दोपहर करीब 1 बजे समीर ठेला लेकर वापस घर लौट आया। कुछ देर घर पर रहने के बाद समीर करीब 100 मीटर दूर स्थित फ्रूट गोदाम पर जाकर बैठ गया। चाची ने देखी लाश SHO (गलतागेट) धर्म सिंह ने बताया- दोपहर करीब 2 बजे समीर की चाची वहां से उठकर किसी काम से बाहर चली गई। पीछे से समीर ने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 10-15 मिनट बाद वापस लौटने पर चाची को समीर फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे से शव को उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan