Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर में 15-16 अगस्त को बड़ा ट्रैफिक बदलाव:चौगान स्टेडियम-परकोटा क्षेत्र में पार्किंग प्रतिबंध, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानिए ट्रैफिक प्लान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 3 views
जयपुर में 15-16 अगस्त को बड़ा ट्रैफिक बदलाव:चौगान स्टेडियम-परकोटा क्षेत्र में पार्किंग प्रतिबंध, भारी वाहनों की एंट्री बंद; जानिए ट्रैफिक प्लान
जयपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह और प्रसिद्ध तीज माता की सवारी के मद्देनजर 15 और 16 अगस्त को यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक रूट) में बड़ा बदलाव किया गया है। जयपुर यातायात पुलिस और प्रशासन ने आमजन से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करने की अपील की है। 15 अगस्त (शनिवार) को चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिसके तहत सुबह के समय कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके साथ ही, जयपुर के परकोटा (चारदीवारी) क्षेत्र में 15 और 16 अगस्त को पारंपरिक व भव्य तीज माता की सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों और सवारी के मार्ग पर भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है ताकि आम जनता और पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वतंत्रता दिवस समारोह: पार्किंग व्यवस्था वीआईपी वाहनों की पार्किंग चौगान स्टेडियम के वीआईपी गेट के सामने और आगे खाली सड़क पर होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की बसें तालकटोरा रोड पर एक लेन में पार्क होंगी। स्कूली बसें गणगौरी गेट से यू-टर्न लेकर छात्रों को उतारने के बाद रामनिवास बाग में पार्क की जाएंगी। अन्य आगंतुकों के वाहन चौगान स्टेडियम के अंदर अंडरग्राउंड और नगर निगम पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन 15 और 16 अगस्त: तीज माता की सवारी के दौरान ट्रैफिक प्लान 15 और 16 अगस्त को शाम 6 बजे तीज माता की सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा। पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेब चौक, आतिश मार्केट, सादुल सिंह की नाल, चीनी की बुर्ज और सिटी पैलेस की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात रोका जाएगा। रामनिवास बाग, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया, छोटी चौपड़, अजमेरी गेट, संजय सर्किल, चौगान चौराहा, बारह भाइयों का चौराहा, लंगर के बालाजी, ब्रह्मपुरी बस स्टैंड और तालकटोरा रोड से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। पार्किंग प्रतिबंध त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम और तालकटोरा रोड पर दोपहर 3 बजे के बाद सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से समारोह और तीज माता की सवारी के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan