crime
ज्वेलरी शॉप से महिला-पुरुष ने सोने की चेन चुराई:आभूषण दिखाने के दौरान हाथ साफ किया, CCTV फुटेज से पुलिस पहचान में जुटी
कासगंज शहर के बारहद्वारी के पास मेन बाजार स्थित श्री अलंकार ज्वेलर्स की दुकान से मंगलवार शाम करीब 4 बजे सोने की चेन चोरी हो गई। पुराना सोना बदलवाने के बहाने आए एक महिला और पुरुष पर चेन चोरी करने का आरोप है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों चेन छिपाते नजर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आभूषण दिखाने के दौरान चेन छिपाई दुकान मालिक वेदांत माहेश्वरी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4 बजे महिला और पुरुष पुराना सोने का सामान बदलवाकर नया आभूषण लेने आए थे। दुकानदार ने उन्हें कई आभूषण दिखाए। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर एक सोने की चेन छिपा ली। कुछ देर बाद आभूषणों की गिनती करने पर एक चेन गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस चेन नहीं मिलने पर दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें महिला और पुरुष चेन छिपाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar