top
जीउतिया 3 को, बिहार सरकार की छुट्टी 5 अक्टूबर को... महिला टीचर्स ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार
Jitiya Date 2026 : बिहार में जीउतिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत की छुट्टी को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से बड़ी मांग की है. शिक्षा विभाग के कैलेंडर में इस बार जीउतिया की छुट्टी 5 अक्टूबर को निर्धारित है, जबकि पर्व 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा. महिला शिक्षिकाओं का कहना है कि जीउतिया के दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसे में 3 अक्टूबर को स्कूल जाना उनके लिए मुश्किल होगा. शिक्षिकाओं ने मांग की है कि छुट्टी की तारीख में संशोधन कर 3 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी न हो.
Read full article on News 18 Hindi