Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Jaunpur News: रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की निकली यात्रा

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 6 views
Jaunpur News: रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की निकली यात्रा
कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर साधा निशाना नेवढ़िया, जौनपुर। रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तहत निकली पूर्वांचल यात्रा मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जमालापुर पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों का कांग्रेस दिल्ली प्रवक्ता एवं मड़ियाहूं विधानसभा के भावी प्रत्याशी अनित सिंह ने स्वागत किया। यात्रा तहसील परिसर पहुंची जहां लोगों को पर्चे वितरित कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिवक्ता सभागार में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अभियान के नौ सूत्रीय एजेंडे ‘सरकार जवाब दो’ को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता अनित सिंह ने पेपर लीक, अपराध, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई और शिक्षा समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इन मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन व्यवस्था को मजबूत करने, भूमिहीनों को आवासीय भूमि का अधिकार देने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली पर रोक लगाने तथा रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग उठाई। साथ ही जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और अति पिछड़ों के लिए अलग आरक्षण कोटा लागू करने की मांग किया। अभियान के तहत प्रदेश से पूंजी पलायन रोकने और उत्तर प्रदेश के बैंकों में जमा पूंजी का निवेश प्रदेश में ही करने की मांग भी रखी गई। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं पर कथित आर्थिक दबाव रोकने तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराने की बात कही गई। वक्ताओं ने कॉरपोरेट और सुपर रिच की संपत्ति पर टैक्स बढ़ाकर जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों की लूट एवं निजीकरण रोकने और पर्यावरण संरक्षण की मांग किया। जनगणना में आदिवासी धर्म कोड तथा ओबीसी की जाति का कॉलम जोड़ने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और बुनकरों, गिग वर्करों, निर्माण मजदूरों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग भी उठाई गई। कार्यक्रम में बताया गया कि इन नौ सूत्रीय मुद्दों को लेकर रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के बैनर तले व्यापक जन अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वांचल यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त को मिर्जापुर से हुई है। यह यात्रा पूर्वांचल के 10 जिलों से होकर 12 सितंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। इसके बाद 20 सितंबर को वाराणसी में विशाल जन सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि यात्रा के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम के समापन के बाद भगत सिंह और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा करीब दो बजे जौनपुर के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर अभियान के संयोजक मंडल के डॉ. राम प्रकाश गौतम, दिनकर कपूर, राजेश सचान, डॉ. आरजी गौतम, डॉ. शम्मी सिंह, रूबी गौड़, ओबीसी कांग्रेस जौनपुर के प्रदेश सचिव अशोक माली, आरसी पांडेय, मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट, महामंत्री अशोक यादव, बच्चा सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan