crime
Jaunpur News: कलेक्ट्रेट के पास युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ
अजय पाण्डेय जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिविल लाइंस चौकी के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवती का पूर्व से चल रहे एक मामले को लेकर विवाद है। हाल ही में युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि उक्त मामले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने संज्ञान लेते हुए घटनाक्रम की जांच में जुटी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
Read full article on Aap Ki Ummid