top
Jaunpur News: इफको ने किया विक्रेता प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम
सौरभ सिंह जौनपुर। जनपद में इफको की ओर से विक्रेता प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि अधिकारी के कार्यालय सभागार में हुआ जहां मुख्य अतिथि चेयरमैन डीसीएफ ने बताया कि नैनो उर्वरक ही भविष्य का विकल्प है। इसके इस्तेमाल से धरती को स्वस्थ रखते हुए उन्नत फसल की प्राप्ति हो सकती है। उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह जी ने बताया कि नैनो उर्वरक की तकनीकी आधुनिक कृषि में बहुत उपयोगी है। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने आधुनिक उर्वरक के प्रयोग से ही किसान मुनाफा अधिक प्राप्त कर सकते हैं। एआर बृजेश पाठक ने कहा कि पहले स्वयं प्रयोग करके फिर किसानों को बताए इफको के क्षेत्र प्रबंधक अक्षय पांडेय ने इफको के अन्य उत्पाद के लाभांश से परिचय कराया। मंच का संचालन रमेश यादव आत्म योजना ने किया। इस अवसर पर अपर जिला कृषि अधिकारी रविंद्र पाल, सौरभ सिंह, राधेश्याम यादव, सचिव कैलाश सिंह, इफको के क्षेत्र प्रतिनिधि संजय यादव, विवेक बरनवाल, अजीत यादव, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid