crime
Jaunpur News: बीमार ऊंट छोड़कर मालिक फरार, ग्रामीण हलकान
राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर (आर्यनगर कला) गांव के पंचायत भवन पर बीमार ऊँट छोड़कर मालिक फरार हो गया जहां ग्रामीण हलकान हैं। जानकारी के अनुसार उक्त गांव में लगभग 4 दिन पहले ऊंट लेकर दो लोग गांव में आए थे। जो घूम—घूमकर गांव में भिक्षा मांगते थे। रात्रि में पंचायत भवन पर रुके हुए थे जिसमें एक ऊंट अस्वस्थ था। सुबह और हालत खराब होने पर मालिक ऊंट को छोड़ कर चला गया। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान संदीप मौर्य को दिया जिन्होंने तत्काल डॉक्टर को बुला कर दवा इलाज कराया। उन्होंने बताया कि बीमार ऊंट का दवा इलाज करने के बाद इसकी सूचना बन विभाग व खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह को दे दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ऊंट मालिक की काफी खोजबीन किया गया लेकिन वह नहीं मिला। अब सवाल उठता है कि आखिर इस बीमार पशु की जिम्मेदारी कौन लेगा? इसे लेकर ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
Read full article on Aap Ki Ummid