Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जौनपुर से बसपा प्रत्याशी रहे सलीम खान ने पार्टी छोड़ी:RPI में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
जौनपुर से बसपा प्रत्याशी रहे सलीम खान ने पार्टी छोड़ी:RPI में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी
जौनपुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को जौनपुर में झटका लगा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर से बसपा प्रत्याशी रहे सलीम खान ने पार्टी छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) का दामन थाम लिया है। आरपीआई में उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। सलीम खान ने बताया कि मुंबई के दादर स्थित आंबेडकर भवन में उनकी मुलाकात आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीमराव यशवंत आंबेडकर से हुई। उन्होंने बताया कि डॉ. आंबेडकर के दलितों और पिछड़ों के उत्थान से जुड़े विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने आरपीआई में शामिल होने का निर्णय लिया। संगठन मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी पार्टी में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सलीम खान को उत्तर प्रदेश में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने का दायित्व दिया गया है। सलीम खान ने कहा कि वह पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में एक मजबूत टीम तैयार करने की योजना है, जिससे पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से भविष्य में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका पूरी लगन और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan