Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जौनपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक:केंद्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान जारी, PMO को भेजी याचिका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
जौनपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक:केंद्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान जारी, PMO को भेजी याचिका
जौनपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा ने केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने की। बैठक में पेंशनर्स की दस सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। इन मांगों में आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के संदर्भ को शामिल करना, पेंशन राशिकरण की मासिक वसूली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करना, कोविड काल के स्थगित महंगाई राहत के बकाये का भुगतान और पेंशन को आयकर से मुक्त करना प्रमुख हैं। इन मांगों के समर्थन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से हस्ताक्षर याचिकाएं एकत्र की गई हैं। संगठन 17 जून से प्रतिदिन एक जनपद की हस्ताक्षर याचिका रजिस्टर्ड डाक से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेज रहा है। संगठन को PMO से याचिका की प्राप्ति और उसे वित्त व्यय सचिव को भेजे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद, PMO दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव को दूरभाष पर सूचित किया गया कि पेंशनर्स की समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है और वे संतुष्ट हैं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने PMO के इस दावे पर असहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मांग पत्र को केवल अग्रसारित करना समस्याओं का निस्तारण नहीं है। वास्तविक समाधान तब होगा जब वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के संदर्भ को शामिल करने का संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि सरकार की उदासीनता के कारण संगठन का प्रथम चरण पूरा होने के बाद द्वितीय चरण का हस्ताक्षर याचिका अभियान जारी रहेगा। वक्ताओं ने पेंशनर्स विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के संघर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदन को आश्वासन दिया गया कि दस सूत्रीय मांगों से संबंधित दूसरे चरण की हस्ताक्षर याचिका को शीघ्र पूरा करने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक को ओंकार नाथ मिश्र, नरेन्द्र त्रिपाठी, कंचन सिंह, राम अवध लाल श्रीवास्तव, सम्प्रेक्षक राम आसरे रजक, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, सूबेदार यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजपति विश्र्वकर्मा, राम प्रताप यादव, सुरेन्द्र प्रसाद मौर्य, मदन मोहन सोनकर, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, लालचन्द्र यादव, राम अवध यादव, फूलचन्द्र नाविक आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan