Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जज दंपती पर गोली चलाने वाला शूटर भागलपुर से गिरफ्तार:बाइक और साथी पहले पकड़े जा चुके, अब पूछताछ से खुलेगा साजिश का राज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
जज दंपती पर गोली चलाने वाला शूटर भागलपुर से गिरफ्तार:बाइक और साथी पहले पकड़े जा चुके, अब पूछताछ से खुलेगा साजिश का राज
झारखंड के पथरगामा में न्यायाधीश दंपती पर गोली चलाने के मामले में मुख्य शूटर मोनू साहनी को भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कहलगांव थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि मोनू ही न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर था। वारदात में इस्तेमाल बाइक और उसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी की जानकारी झारखंड पुलिस को दे दी गई है और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। जनवरी में बाइक सवार अपराधियों ने की थी फायरिंग घटना इसी साल जनवरी में झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र में हुई थी। बाइक सवार अपराधियों ने न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर लगातार गोलीबारी की थी। अचानक हुई फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद झारखंड पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी थी। जांच के तार कहलगांव से जुड़े जांच आगे बढ़ने पर वारदात में भागलपुर के कहलगांव से जुड़े लोगों की जानकारी सामने आई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया था। इसके बाद एक सहयोगी को भी कहलगांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि, मुख्य शूटर मोनू साहनी लगातार फरार था। सूचना मिली, तकनीकी सत्यापन के बाद छापेमारी भागलपुर SSP प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को मोनू साहनी के कहलगांव थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना का तकनीकी स्तर पर सत्यापन कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि न्यायाधीश दंपती पर गोली चलाने में मोनू की मुख्य भूमिका थी। झारखंड पुलिस करेगी आरोपी को अपने कब्जे में मोनू की गिरफ्तारी के बाद भागलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी तत्काल झारखंड पुलिस को दी। अब झारखंड पुलिस की टीम भागलपुर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लेने के लिए ट्रांजिट रिमांड की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। किसके इशारे पर हुई थी गोलीबारी? मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब वारदात के पीछे की पूरी साजिश की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि न्यायाधीश दंपती को निशाना बनाने की वजह क्या थी और मोनू ने किसके इशारे पर गोली चलाई थी। पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों, अन्य सहयोगियों, साजिश रचने वाले व्यक्ति और वारदात से पहले व बाद में आरोपियों को मिली मदद के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक और साथी के बाद अब मुख्य शूटर हाथ लगा इस मामले में पुलिस पहले ही वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर चुकी है और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य शूटर मोनू साहनी के पकड़े जाने से जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस उससे पूछताछ कर गोलीकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan