Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जबलपुर में ट्राई का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, BSNL प्रतिनिधियों के साथ प्रसारण नियमों, उपभोक्ताओं के अधिकार पर चर्चा

📰 Palpal India 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
जबलपुर में ट्राई का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, BSNL प्रतिनिधियों के साथ प्रसारण नियमों, उपभोक्ताओं के अधिकार पर चर्चा
जबलपुर. ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा जबलपुर में रसल चौक स्थित अरिहंत पैलेस होटल में मंगलवार 11 अगस्त एक उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम (सीओपी) आयोजित किया. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय Tariff and Billing in Telecom and Broadcasting था . इस कार्यक्रम में जबलपुर के स्थानीय टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं, विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं कंपनी जियो, एयरटेल, वोड़ा-आइडिया, बीएसएनएल के प्रतिनिधियों, कैग सदस्यों, एमएसओ ने भाग लिया और कार्यक्रम में मुख्य विषय के अलावा दूरसंचार एवं प्रसारण नियमों, उपभोक्ता अधिकारों, ट्राई के हालिया निर्देशों, परामर्श, विनियमों और साइबर सुरक्षा की जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई. स्थानीय नागरिकों ने इन विषयों पर मूल्यवान जानकारी प्राप्त की. इस कार्यक्रम में नचिकेता कॉलेज ऑफ कंप्यूटर कॉमर्स एंड एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जबलपुर, मध्यप्रदेश के छात्रों ने विशेष रूप से भाग लिया और इन विषयों पर जानकारी हासिल की. अपने उदबोधन में संजय कुमार गुप्ता, सलाहकार, ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल ने दूरसंचार और प्रसारण के क्षेत्रों में ट्राई की भूमिका पर प्रकाश डाला. विगत वषों में ट्राई द्वारा किये गए ग्राहक अनुकूल गुणवत्ता में सुधार, उपभोक्ता संरक्षण परक किए गए कार्य एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी पहले सत्र में ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल से मनमोहन व्यास संयुक्त सलाहकार एवं मुनीश मुवार वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी ने सेवा की गुणवत्ता (क्यूओएस), टैरिफ विनियमन, इंटरकनेक्शन समझौते और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्राई द्वारा विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी. इस प्रस्तुति में प्रमुख विषय निम्न थे- - दूरसंचार सेवा की गुणवत्ता - टैरिफ विनियमन - डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग - उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण प्रणाली - अनचाहे वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) पर अंकुश लगाना - प्रसारण विनियम और उपभोक्ताओं की सुरक्षा - ट्राई डी एन डी एवं ट्राई माय स्पीड एप्प्स की जानकारी - मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) - उपभोक्ताओं के लिए प्रसारण संबंधी प्रावधान इस अवसर पर टाटा प्ले ब्रॉडबैंड प्रा. लि. नई दिल्ली से उपस्थित श्री सन्यम सूरी चैनल के ब्रॉडकास्टिंग और उनकी दरों के निर्धारण जानकारी प्रदान की. सत्र में उन निवारक उपायों पर चर्चा की गई जो सरकार ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन खतरों से बचने के लिए लागू किए हैं. डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए . कार्यक्रम में उपभोक्ता द्वारा पूछे गए प्रश्नों के समुचित उत्तर दिए गए और उनसे सुझाव भी प्राप्त किये गए. जबलपुर में ट्राई के उपभोक्ता आउटरीच कार्यक्रम ने एक सूचित, जिम्मेदार और सशक्त उपभोक्ता आधार को बढ़ावा देने की अपनी सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित किया, जिससे उपभोक्ताओं को तेजी से बदलते दूरसंचार और प्रसारण परिवेश में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी. उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम के प्रतिभागियों को दूरसंचार, प्रसारण और साइबर सुरक्षा के ज्ञान से लैस करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिससे उन्हें आज के डिजिटल युग में बेहतर जानकारी और सुरक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
Read full article on Palpal India

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan