Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जबलपुर के कोनी कलां में सड़क किनारे अंतिम संस्कार:ग्रामीणों ने कहा- मुक्तिधाम के लिए जमीन नहीं; SDM बोले- जल्द मिलेगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 5 views
जबलपुर के कोनी कलां में सड़क किनारे अंतिम संस्कार:ग्रामीणों ने कहा- मुक्तिधाम के लिए जमीन नहीं; SDM बोले- जल्द मिलेगी
जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत कोनी कलां का एक वीडियो सामने आया है, जहां पर शव का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में नहीं बल्कि सड़क किनारे किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यह पहली बार नहीं, जब कभी भी किसी की मौत होती है, तो इसी तरह से कार्यक्रम किया जाता है। इधर, मामले को लेकर जनपद सीईओ का कहना था कि शासकीय भूमि ना होने के कारण गांव में मुक्तिधाम नहीं बन पाया है। एसडीएम ने भी माना कि जमीन की आवश्यकता है, जिसे जल्द से जल्द तलाश लिया जाएगा। आने वाले समय में अब इस तरह से शव के अंतिम संस्कार को लेकर परेशानी नहीं होगी। बारिश के बीच करना पड़ा अंतिम संस्कार दरअसल, ग्राम पंचायत कोनी कला के बासन में रविवार को घनश्यान बर्मन नाम के शख्स की मौत हो गई। परिवार वालों के साथ ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे ही रिमझिम बारिश के बीच अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में मुक्तिधाम नहीं है, जिसके चलते सालों से इसी तरह से ही खुले आसमान के नीचे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ग्रामीण नेतराम ने बताया कि मजबूर ग्रामवासी सालों से जब कभी किसी की मौत हो जाती है, तो ऐसे ही सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। गांव की सरपंच सकुन बाई और सचिव राजेश से कई बार मुक्तिधाम शेड के लिए कहा है। ग्राम पंचायत सचिव राजेश का कहना है कि पंचायत के पास शासकीय जमीन नहीं है, जिस कारण से मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हो रहा है। जनपद CEO बोले- जल्द तलाशेंगे जमीन जनपद पंचायत सीईओ अखिल सहाय ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव से बात की गई तो उन्होंने भी जमीन ना होना बताया है। उनसे कहा है कि गांव में मुक्तिधाम के लिए जमीन जल्द से जल्द तलाश की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की जा रही है। जल्द जमीन आबंटन कराया जाएगा एसडीएम मानवेंद्र सिंह का कहना था कि सरपंच, सचिव और ग्राम कोटवार को कार्यालय बुलाया है। जल्द से जल्द मुक्तिधाम के लिए जमीन का आबंटन करवाया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan