Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जालौन में बारिश से कच्चा मकान गिरा:गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, परिवार के बाहर होने से टली जनहानि

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 4 views
जालौन में बारिश से कच्चा मकान गिरा:गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, परिवार के बाहर होने से टली जनहानि
जालौन के पर्वतपुरा गांव में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच शुक्रवार को एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से घर में रखा पूरा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। दीवारें और छत कमजोर होने से गिरा मकान घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुरा गांव की है। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारों और छत में नमी आ गई थी और संरचना कमजोर हो गई थी। शुक्रवार को अचानक मकान भरभराकर जमीन पर गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब मकान के गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। इससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। मकान के ढह जाने के बाद परिवार के सामने अब रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिजनों ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराने और तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पक्का मकान दिलाने की गुहार पीड़ित परिवार ने सरकार की आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की भी मांग की है। परिवार का कहना है कि कच्चा मकान पहले से ही जर्जर स्थिति में था और लगातार बारिश के कारण वह पूरी तरह ढह गया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में अन्य कच्चे मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रशासन को क्षेत्र में सर्वे कराकर बारिश से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan