Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

इनवर्टर साफ करते समय करंट से युवक की मौत:जिला अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
इनवर्टर साफ करते समय करंट से युवक की मौत:जिला अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम
बस्ती में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे इनवर्टर साफ करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इनवर्टर साफ करते समय लगा करंट हरदी गांव निवासी अकबर अली घर में लगा इनवर्टर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वह झुलस गए। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अकबर अली को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव स्थित घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर दुबौला चौकी प्रभारी सुनील तिवारी पुलिस टीम के साथ हरदी गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेहनत-मजदूरी कर परिवार की मदद करते थे अकबर अली दो भाइयों में एक थे। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाने में मदद करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। युवक की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan