top
ईशान संस्थान में ‘दीक्षारंभ’ 2026, IPS अजय कुमार ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1 स्थित ईशान शिक्षण संस्थान में मैनेजमेंट और लॉ पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन 2026 ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर (डीआईजी), हेडक्वार्टर, गौतमबुद्ध नगर एवं आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडेय रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। The post ईशान संस्थान में ‘दीक्षारंभ’ 2026, IPS अजय कुमार ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी