Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

इंडिया फूड एक्सपो में दूसरे दिन बढ़ी रौनक:दो दिन में 5 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स पहुंचे, यूपी में फूड प्रोसेसिंग की बड़ी संभावनाएं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 2 views
इंडिया फूड एक्सपो में दूसरे दिन बढ़ी रौनक:दो दिन में 5 हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स पहुंचे, यूपी में फूड प्रोसेसिंग की बड़ी संभावनाएं
रेगालिया ग्रीन्स में चल रहे 11वें इंडिया फूड एक्सपो-2026 के दूसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में बिजनेस विजिटर्स पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक 5 हजार से ज्यादा विजिटर्स एक्सपो का भ्रमण कर चुके थे। 18 से 20 सितंबर तक आयोजित एक्सपो में देश के 8 राज्यों से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, मशीनरी, उपकरण और खाद्य उत्पाद से जुड़ी कंपनियां शामिल हुई हैं। खाद्य प्रसंस्करण में यूपी की कृषि उपज बड़ी ताकत एक्सपो के तहत आयोजित दो दिवसीय सेमिनार, कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य की कृषि और बागवानी उपज इस क्षेत्र को मजबूत आधार देती है। उन्होंने IIA की ओर से आयोजित एक्सपो को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाला आयोजन बताया। डॉ. बोरा ने IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल से अगले वर्ष होने वाले 12वें संस्करण को और बड़े स्तर पर आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने इसे ‘फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के कुंभ’ के रूप में विकसित करने और विदेशी कंपनियों व प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। ओडीओपी और पारंपरिक कारीगरों की योजनाओं का जिक्र डॉ. बोरा ने कहा कि प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के जरिए स्थानीय उत्पादों को बाजार और नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने की पहल उनके आर्थिक सशक्तीकरण में मददगार है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश के औद्योगिक वातावरण में बदलाव आया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। फ्रेंचाइजी मॉडल से बाजार विस्तार पर चर्चा उद्घाटन के बाद ‘फ्रेंचाइजी रोडमैप’ विषय पर पैनल चर्चा हुई। इसमें फ्रेंचाइजी इंडिया के चेयरमैन गौरव मर्या मुख्य वक्ता रहे। चर्चा में फूड प्रोसेसिंग और खाद्य ब्रांड को फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए देश के अलग-अलग बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। सत्र का संचालन IIA के उपाध्यक्ष और आईएफएक्स सेमिनार समिति के चेयरमैन चेतन देव भल्ला ने किया। स्वदेशी खाद्य परंपराओं पर भी हुआ सत्र स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने भारतीय खाद्य परंपराओं और स्वदेशी व्यंजनों पर संबोधन दिया। उन्होंने स्वच्छता, भारतीय जड़ी-बूटियों और पारंपरिक ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना था कि गुणवत्ता और भरोसे के आधार पर उद्यमी मजबूत खाद्य ब्रांड तैयार कर सकते हैं। IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि संगठन खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को गुणवत्ता, स्थायित्व और आधुनिक जरूरतों के प्रति जागरूक बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। 150 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने लिया खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण दिन के अंतिम सत्र में IIA और एफएसएसएआई के संयुक्त तत्वावधान में फूड सेफ्टी एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 150 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और प्रमाणन से संबंधित जानकारी दी गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan