top
हुजूर विधानसभा में रक्षाबंधन उत्सव का समापन, 1.51 लाख बहनों ने MLA रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी, बोले- लव जिहाद से रहें सावधान
रविवार को बिलखिरिया मंडल में हुजूर विधानसभा का आखिरी रक्षाबंधन उत्सव आयोजित हुआ। जहाँ बहनों का भरपूर उत्साह देखने मिला। कार्यक्रम में बड़ी की संख्या में बहनों की सहभागिता रही। ग्राम पिपलिया जाहिरपीर में आयोजित इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उन्होंने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों से संवाद किया। उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में बहनों का प्रेम मिलना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है। बिलखिरिया के ये दृश्य देखकर आह्लादित हूँ। आगे उन्होंने कहा, “ये बहनों के स्नेह का मेला है। जिसके पास इतनी अधिक बहनों का आशीर्वाद हो, भला उसको जीवन में और क्या कमी होगी।” 6 स्थानों पर आयोजित हुआ उत्सव हुजूर विधानसभा में 6 स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में 1 लाख 51 हजार बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को राखी बांधी। रक्षाबंधन उत्सव की शुरुआत मुखर्जी नगर कोलार से हुई, जिसके बाद संत हिरदाराम नगर एवं श्री हरिहर नगर फंदा, दीनदयाल उपाध्याय मंडल, गांधीनगर मंडल, नीलबड़ मंडल और बिलखिरिया मंडल में आयोजन संपन्न हुआ। लव जिहाद को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कही ये बात विधायक ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से लव जिहाद से लड़ने की अपील की है। हिन्दू धर्म की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि, “लव जिहाद करने वालों से सावधान रहें। साथ ही बहन बेटियों को जागरूक करें।” https://videos.mpbreakingnews.in/v/wp/2026/09/mpbn-060926-q1nnpe.mp4 बहनों के अप्रतिम ‘स्नेह-मेला’ के साथ हुजूर विधानसभा का रक्षाबंधन उत्सव संपन्न ... 🪷 आज पिपलिया जाहिरपीर स्थित हिमांशु वेयर हाउस में बिलखिरिया मंडल का रक्षाबंधन उत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित हजारों-हजार बहनों का अनुपम स्नेह मन को आह्लादित कर गया। बिलखिरिया की बहनों का... pic.twitter.com/J2CdccaYrd — Rameshwar Sharmaa (@rameshwar4111) September 6, 2026
Read full article on Mp Breaking News