crime
हिस्ट्रीशीटर के अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर:अतिक्रमण की गई 6 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त, 11 आपराधिक केस दर्ज
बूंदी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुरा में एक हिस्ट्रीशीटर के अवैध फार्म हाउस पर प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करीब 6 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई थाना कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर साबिर अली पुत्र पीर मोहम्मद निवासी महावीर कॉलोनी के खिलाफ की गई। साबिर अली ने वन विभाग और राजस्व विभाग की 6 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर एक बड़ा फार्म हाउस बना लिया था। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर की गई। गुरुवार को थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में एसीएफ हरिसिंह हाड़ा, रेंजर सुमित कनोजिया और तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार अतिक्रमण हटाया। साबिर अली के खिलाफ कोतवाली थाने में जुआ-सट्टा सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar