Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

हरदोई-प्रयागराज समेत 7 जिलों के सभासद सपा में शामिल:अखिलेश को 2027 में यूपी का CM बनाने का संकल्प लिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
हरदोई-प्रयागराज समेत 7 जिलों के सभासद सपा में शामिल:अखिलेश को 2027 में यूपी का CM बनाने का संकल्प लिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व व पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए रविवार को कई जिलों के नगर पंचायत-नगर पालिका सभासदों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। पाली (हरदोई) नगर पंचायत के सभासद दिलीप कुमार दीक्षित और फूलपुर (प्रयागराज) नगर पंचायत के सभासद अरशद उल्लाह की अगुवाई में हरदोई, अलीगढ़, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी और प्रयागराज के बड़ी संख्या में सभासद पार्टी में आए। नए सदस्यों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नए साथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। पीडीए की स्वीकार्यता समाज में और बढ़ेगी। ये लोग हुए शामिल नगर पालिका परिषद के दिलीप दीक्षित, अतुल मिश्रा, रचित गुप्ता, इमरान खान, मुकेश गुप्ता, साजिद खान, मुईद खान, प्रदीप, रिजवान अली,कशिश यादव, अनिकेत यादव, शिवम यादव, कपिल यादव आदि शामिल हुए। इसके अलावा आशीष कुमार श्रीवास्तव (अयोध्या), टेकचन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार, भवनेश गोयल, नरेन्द्र कुमार शर्मा, राज कुमार अग्रवाल (अलीगढ़), शकील खां, नसीम अहमद, संजीव कुमार मिश्र, शौम अली, मोहम्मद फारूक, इरफान अहमद, प्रिंस मिश्रा, मोहम्मद सलीम (लखीमपुर खीरी), अभिषेक यादव, गौरव कुमार, दिलीप कुमार (कासगंज), ललित सिंह यादव, पंचम यादव, शिवम कुमार, रंजीत कुमार (फिरोजाबाद), मोहम्मद असअद, ऋषि यादव (संत कबीर नगर), कुलदीप, राम सिंह पटेल (प्रतापगढ़), अजीत रैना (कौशांबी), गिरिजा रावत और मोहम्मद करीम (बाराबंकी) भी सपा में शामिल हुए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan