Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
lifestyle

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के:जौनपुर में मंदिरों में उमड़ी भीड़, व्रती महिला बोली- 35 साल से कर रही हूं पूजा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 2 views
हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के:जौनपुर में मंदिरों में उमड़ी भीड़, व्रती महिला बोली- 35 साल से कर रही हूं पूजा
जौनपुर में हरितालिका तीज का त्योहार सोमवार शाम 7 बजे मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर मीठा या फल खाकर व्रत शुरू किया। शाम को नहाने के बाद महिलाएं तैयार होकर मंदिरों में पहुंचीं। उन्होंने मैहर देवी मंदिर, गोपी घाट और चौरा माता मंदिर में पूजा की। शहर के मंदिरों में पंडितों ने कथा सुनाई। परंपरा के मुताबिक महिलाओं ने श्रृंगार का सामान दान किया। कबूलपुर, नत्थनपुर और बदौवा समेत जिले के सभी ग्रामीण इलाकों में भी तीज का पर्व मनाया गया। त्योहार की तैयारियां सोमवार से ही शुरू हो गई थीं। महिलाएं साड़ी और श्रृंगार का सामान खरीदने में व्यस्त थीं। कुछ ने ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाई, तो कुछ ने घर पर ही मेहंदी की रस्म पूरी की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इससे खुश होकर महादेव ने पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत खास माना जाता है। महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं। वे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। आखिर में अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खत्म करती हैं। व्रती महिला माधुरी ने बताया कि वह 35 सालों से तीज का व्रत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पति की लंबी उम्र के लिए जो मन्नतें मांगी जाती हैं, वे पूरी होती हैं। इसमें सभी सुहागिन महिलाओं की आस्था जुड़ी रहती है। व्रती महिला पूजा ने बताया कि वह 11 सालों से यह व्रत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस व्रत को करने से खुशी मिलती है और भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का आशीर्वाद उनके पति पर बना रहता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan