politics
हापुड़ नगर पालिका में नेहरू की प्रतिमा को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस का धरना
हापुड़। हापुड़ नगर पालिका परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को लेकर शुक्रवार को सियासी विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन पर नेहरू की प्रतिमा को विज्ञापन और होर्डिंग से ढकने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए और चेयरमैन पुष्पा देवी के खिलाफ नारेबाजी की। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों की ओर से ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन