top
हापुड़ में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चार प्रतिष्ठानों से लिए गए मिठाइयों के नमूने
हापुड़। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद हापुड़ में अभियान चलाते हुए गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ चौपला स्थित कई मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार अलग अलग प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश के क्रम में की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्र शेखर मिश्र ने ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन