Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

हनीट्रैप गैंग में PAC जवान समेत दो और गिरफ्तार:बिजनौर में झूठे रेप केस में फंसाकर वसूली का आरोप, अलग-अलग थानों में 6 FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
हनीट्रैप गैंग में PAC जवान समेत दो और गिरफ्तार:बिजनौर में झूठे रेप केस में फंसाकर वसूली का आरोप, अलग-अलग थानों में 6 FIR
बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए रसूखदार लोगों को झूठे रेप केस में फंसाकर वसूली करने के आरोपी गैंग के दो और सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इनमें 24वीं बटालियन पीएसी, मुरादाबाद में तैनात सिपाही मोहम्मद आसिफ भी शामिल है। दूसरा आरोपी दिलशाद है। पुलिस इस मामले में गैंग के सरगना बब्बू लंगड़ा समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिले के अलग-अलग थानों में गैंग के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। 7 सितंबर को हुआ था गैंग का खुलासा बिजनौर पुलिस ने 7 सितंबर को हनीट्रैप गैंग का खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य पहले लोगों को जाल में फंसाते थे और बाद में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे वसूली करते थे। पुलिस ने उस समय गैंग के सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के साथ अफजल, गुड्डी, कुंती और प्रीति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह का सरगना है, जबकि बाकी आरोपी उसके सदस्य हैं। पत्नी के परिवार से विवाद के बाद गैंग के संपर्क में आया PAC जवान पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उसकी शादी 2019 में शाइस्ता से हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद शाइस्ता ने उसके भाई फरमान और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में फरमान जेल भी गया था। आसिफ के मुताबिक, इसी दौरान उसकी मुलाकात बब्बू लंगड़ा से हुई। बाद में शाइस्ता ने कोर्ट के आदेश पर उसके अन्य परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, आसिफ ने मोहम्मद अहसान, जो शाइस्ता का भाई है, और उसके परिवार से बदला लेने के साथ ही पैसे वसूलने के इरादे से यह केस दर्ज कराया था। दोनों आरोपियों को जेल भेजा सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद असगर निवासी औरंगपुर भिक्कू नारायणपुर, थाना मंडावली और दिलशाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला सादात, कस्बा झालू के रूप में हुई है। आसिफ 24वीं बटालियन पीएसी, मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात है। ASP ने बताया- अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी गौतम राय ने बताया कि मामले में गैंग के सरगना बब्बू लंगड़ा समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब दिलशाद और आसिफ को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में दर्ज अन्य मुकदमों और गैंग से जुड़े लोगों की भी जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan