top
हाईकोर्ट में पीडीए की पैरवी करेंगी दो सगी बहनें:प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में शामिल की गईं
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राधिकरण के मुकदमों की पैरवी के लिए चमन आरा और शबिस्ता परवीन को पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। दोनों सगी बहनें हैं। दोनों अधिवक्ताओं को सात सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से पीडीए के हाईकोर्ट पैनल में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। नियुक्ति पीडीए उपाध्यक्ष के अनुमोदन के क्रम में की गई है। प्राधिकरण के पत्र के अनुसार, दोनों अधिवक्ताओं को नोटिस प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा। मुकदमों का आवंटन कार्यालय की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। साथ ही, नियमानुसार स्वीकृत दरों पर ही अधिवक्ता फीस का भुगतान किया जाएगा। यह आदेश पीडीए के प्रभारी अधिकारी विधि की ओर से जारी किया गया है।
Read full article on Bhaskar