top
Grond Report : क्या भगवान भरोसे महिला सुरक्षा? कहीं लटकते ताले, कहीं होमगार्ड फरमा रहे आराम, मिर्जापुर में पिंक बूथों का ऐसा हाल
Ground Report Mirzapur Pink Booths : मिर्जापुर में महिला सुरक्षा को टाइट करने के लिए 20 से ज्यादा पिंक बूथ खोले गए. इन बूथ में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. कहा गया कि अब कोई भी शोहदा किसी महिला को परेशान करने की हिम्मत नहीं करेगा. अगर किसी ने परेशान किया तो महिलाएं इन बूथों से मदद ले सकती हैं. 2 साल बाद जब लोकल 18 की टीम इन बूथों का जायजा लेने पहुंची तो हालात परेशान करने वाले दिखे. कहते हैं कि कुछ दिनों तक पिंक बूथ में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रही, लेकिन धीरे-धीरे इन बूथों में ताला लटकने लगा. मोहनपुर के पास बने पिंकू बूथ में होमगार्ड बैठकर अपनी ट्रैफिक कंट्रोल की ड्यूटी देते दिखे.
Read full article on News 18 Hindi