Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Goa CM Pramod Sawant ने 46 Police वाहनों को हरी झंडी दिखाई, नए अफसरों को मिले नियुक्ति पत्र

📰 Prabhasakshi 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
Goa CM Pramod Sawant ने 46 Police वाहनों को हरी झंडी दिखाई, नए अफसरों को मिले नियुक्ति पत्र
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि आधुनिक पुलिस व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित कर्मियों, तकनीक और भरोसेमंद परिवहन साधनों की जरूरत है। उन्होंने पुलिस बल के विभिन्न विभागों की त्वरित कार्रवाई और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए खरीदे गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राज्य में यातायात पुलिस, राजमार्ग गश्ती दल, जिला पुलिस थानों और राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष (एसपीसीआर) की गतिशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए खरीदे गए 46 नए पी10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सावंत ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चयनित नवनियुक्त पुलिस उप निरीक्षकों (पीएसआई) को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। भर्ती प्रक्रिया को कंप्यूटर आधारित परीक्षा, वीडियोग्राफी और आरएफआईडी आधारित निगरानी जैसी तकनीक-सक्षम व्यवस्थाओं के जरिए पूरा किया गया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक पुलिस व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित कर्मियों, तकनीक और भरोसेमंद परिवहन साधनों की आवश्यकता है। सावंत के पास गृह विभाग का भी कार्यभार है। उन्होंने कहा कि नए वाहन और नए अधिकारी गोवा में सड़क सुरक्षा, मौके पर त्वरित कार्रवाई, अपराध रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करेंगे। सावंत ने नवनियुक्त पुलिस उप निरीक्षकों (पीएसआई) और उनके परिवारों को बधाई दी तथा नए भर्ती हुए कर्मियों से साहस, अनुशासन, ईमानदारी और लोगों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का आह्वान किया। एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10 नयी सेमी-लक्जरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के शामिल होने से राज्य संचालित कदंबा परिवहन निगम लिमिटेड (केटीसीएल) के बेड़े में बढ़ोतरी होगी।
Read full article on Prabhasakshi

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan