top
‘Gen-Z हमारी सभ्यता और संस्कृति से मेल नहीं खाती’-राजा भैया:रायबरेली में बोले- राष्ट्र और सभ्यता के सामने खतरे, शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा
रायबरेली के ऊंचाहार में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में शनिवार को जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पर्चा लीक के मुद्दे पर हो रहा था, लेकिन वहां जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजा भैया ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को मिडिल ईस्ट, पाकिस्तान और यूरोप की विघटनकारी ताकतों से फंडिंग मिल रही थी। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र और सभ्यता के सामने कई खतरे हैं, इसलिए लोगों को सजग और सबल होना होगा तथा “शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा।” पढ़िए राजा भैया ने क्या कहा... ‘भारत मुर्दाबाद के नारे और आतंकियों की जय-जयकार हुई’ राजा भैया ने कहा कि दिल्ली में पर्चा लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान भारत मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और आतंकियों की जय-जयकार की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रदर्शन के मुद्दे पर आपत्ति नहीं है, बल्कि वह प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की बात कर रहे हैं। उन्होंने ‘Gen-Z’ शब्द का जिक्र करते हुए कहा कि यह न तो हमारी सभ्यता से मेल खाता है और न ही हमारी संस्कृति और आदर्शों से। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया। राजा भैया ने प्रदर्शनकारियों की कथित फंडिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मिडिल ईस्ट, पाकिस्तान और यूरोप की विघटनकारी शक्तियों से फंडिंग मिल रही थी। उन्होंने इसे समझाने के लिए कहा कि कल्पना कीजिए, प्रदर्शन दिल्ली में हो रहा है और प्रदर्शनकारियों के लिए पिज्जा और हैमबर्गर का ऑर्डर लंदन से जोमैटो पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “लो ये पिज्जा खाओ, करना क्या है- भारत को गाली दो, भारतीयता को अपमानित करो।” पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद ऊंचाहार में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में शनिवार को राजा भैया मंच पर पहुंचे। उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंच से दिल्ली के प्रदर्शन और मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडेय की ओर से कराया जा रहा है। लोगों से सजग और मजबूत रहने की अपील राजा भैया ने कहा कि राष्ट्र और सभ्यता के सामने कई खतरे हैं। ऐसे में सभी लोगों को सजग और सबल होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की अपील की और शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करने की बात कही। ------------------------------------ ये भी पढ़ें... सीएम योगी कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंचे:बोले- ऐसी कथाएं होती रहें, कोई बाल बांका नहीं कर सकता रायबरेली में इन दिनों कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा चल रही है। कथा यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय करा रहे हैं। कथा में रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए। प्रदीप मिश्रा ने योगी को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। योगी ने कहा- जब तक भारत में ऐसी पावन कथाएं और धार्मिक आयोजन होते रहेंगे, तब तक कोई भी देश या संस्कृति का 'बाल भी बांका' नहीं कर सकता। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar