top
ग्रेटर नोएडा में 11 करोड़ से बिजली घर बनेगा:विधायक ने भूमिपूजन किया, 10 मेगावाट का प्लांट 3 महीने में तैयार होगा
ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा को रविवार को 10 मेगावाट के नए बिजलीघर की सौगात मिली। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बिजलीघर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाले इस बिजलीघर का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब तीन महीने में इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। 3 तस्वीरें देखिए... धूम और चिटहेड़ा बिजलीघरों का घटेगा दबाव नए बिजलीघर के बनने से दादरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अभी धूम और चिटहेड़ा बिजलीघरों पर क्षेत्र का अतिरिक्त भार है। नया बिजलीघर शुरू होने के बाद दोनों बिजलीघरों पर दबाव कम होगा। इससे दादरी क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण से जाम पर विधायक ने दिया जवाब भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक तेजपाल नागर से क्षेत्र की अन्य समस्याओं और जाम को लेकर भी सवाल किए गए। उन्होंने कहा कि दादरी में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण जाम की समस्या हो रही है। सूरजपुर में एक साल से ज्यादा समय से चल रहे निर्माण कार्य के सवाल पर विधायक ने बताया कि ठेकेदार को बदल दिया गया है। अब नए ठेकेदार के माध्यम से काम जल्द पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका अध्यक्ष, बिजली विभाग के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar