Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गोरखपुर में हरमिंदर सिंह का स्वागत:पैदल भारत भ्रमण पर निकले सरदार का जटाशंकर गुरुद्वारे में अभिनंदन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
गोरखपुर में हरमिंदर सिंह का स्वागत:पैदल भारत भ्रमण पर निकले सरदार का जटाशंकर गुरुद्वारे में अभिनंदन
सम्पूर्ण भारत के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन तथा एकता, समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पैदल भारत भ्रमण पर निकले लुधियाना, पंजाब निवासी 76 वर्षीय सरदार हरमिंदर सिंह का रविवार को गोरखपुर आगमन पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर में स्वागत किया गया। गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ सरदार हरमिंदर सिंह का अभिनंदन किया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके अद्भुत संकल्प, साहस, आस्था, समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई। सरदार हरमिंदर सिंह ने वर्ष 2004 में पैदल यात्राएं करने का संकल्प लिया था। अपनी पहली भारत भ्रमण यात्रा पूर्ण करने के कुछ वर्षों बाद अब वे दूसरी बार इसी महान मिशन पर पैदल निकले हैं। उनकी अब तक की यात्राओं में पांचों तख्त साहिबों की नौ बार पैदल यात्रा, भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, अमरनाथ जी की दो बार यात्रा, अयोध्या की छह बार यात्रा, हेमकुंड साहिब के पांच बार दर्शन, नानकमत्ता साहिब की तीन बार यात्रा तथा रीठा साहिब की तीन बार यात्रा शामिल है। गोरखपुर में उनका यह तीसरा आगमन है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि सरदार हरमिंदर सिंह सोमवार की सुबह गुरुद्वारा जटाशंकर से तख्त श्री पटना साहिब, बिहार के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे। पटना साहिब में दर्शन करने के बाद वे असम के रास्ते महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थस्थलों की ओर अपनी यात्रा जारी रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने किया। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह साहनी, तेजिंदर सिंह, ज्ञानी राज सिंह, मंजीत सिंह भाटिया, अशोक मल्होत्रा, जसप्रीत सिंह सोनू, मनप्रीत सिंह खालसा, अमित सिंह, बेअंत सिंह, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, दुर्गा मृगवानी, दलजीत कौर, नवीन भल्ला, कुलदीप सिंह नीलू इंजीनियर, मिन्नत गौतम गोरखपुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan