Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गणेश पंडाल में अभद्रता, प्रतिमा थाने ले जाने की धमकी:रात 11 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति बताने पर एसआई से विवाद, कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
गणेश पंडाल में अभद्रता, प्रतिमा थाने ले जाने की धमकी:रात 11 बजे तक कार्यक्रम की अनुमति बताने पर एसआई से विवाद, कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
खरगोन जिले के भीकनगांव में गणेश पंडाल में बच्चों से कथित गाली-गलौज और गणेश प्रतिमा को थाने ले जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वार्ड-5 के बाल गणेश मंडल के बच्चों और क्षेत्रवासियों ने बीट प्रभारी एसआई मोहरसिंह बघेल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी एसडीओपी केतन अडलक से मिले और एसपी के नाम शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रवासियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वार्ड-5 के गणेश पंडाल में आरती के बाद बच्चे भक्ति गीतों पर नाच रहे थे। इसी दौरान बीट प्रभारी एसआई मोहरसिंह बघेल और आरक्षक अर्पितसिंह चौहान वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चों से लाइट और साउंड बंद करने के लिए कहा। लोगों का कहना है कि बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि शांति समिति की बैठक में रात 11 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई है। आरोप है कि इसके बाद एसआई ने बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया और उनके माता-पिता तथा गणेश प्रतिमा को उठाकर थाने ले जाने की धमकी दी। धार्मिक भावनाएं आहत हुई क्षेत्रवासियों ने कहा कि घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने एसआई के खिलाफ कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे लोग एसडीओपी केतन अडलक से मिले। एसडीओपी ने मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan