Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गणेश चतुर्थी पर बजाज कैपिटल का ‘ब्लेस मी गणेशा’ अभियान

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
गणेश चतुर्थी पर बजाज कैपिटल का ‘ब्लेस मी गणेशा’ अभियान
गणेश चतुर्थी पर बजाज कैपिटल का ‘ब्लेस मी गणेशा’ अभियान 14 से 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, ऑनलाइन और फाइनेंशियल प्रोस्पेरिटी सेंटर पर इच्छाएं साझा करने का मौका मेरठ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बजाज कैपिटल ने ‘ब्लेस मी गणेशा’ अभियान शुरू किया है। अभियान के माध्यम से लोगों को भगवान गणेश के समक्ष अपनी इच्छाएं, उम्मीदें और भविष्य से जुड़े सपने साझा करने का अवसर दिया जा रहा है। बजाज कैपिटल के ज्वाइंट चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बजाज ने कहा कि गणेश चतुर्थी आस्था, उम्मीद और बेहतर भविष्य की कामना का पर्व है। अभियान के माध्यम से लोगों की इन्हीं भावनाओं और उम्मीदों से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार अभियान 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसमें लोग BlessMeGanesha.com के माध्यम से ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। इसके अलावा बजाज कैपिटल के फाइनेंशियल प्रोस्पेरिटी सेंटर पर पहुंचकर भी अपनी इच्छाएं साझा की जा सकेंगी। अभियान के तहत केंद्रों पर ‘विघ्नहर्ता सेशन’ भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में लोगों की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को समझने के साथ वित्तीय फैसलों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कंपनी का कहना है कि पहल का उद्देश्य गणेश चतुर्थी की ‘सबका भला’ की भावना के साथ लोगों की उम्मीदों और सपनों को मंच देना है।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan