crime
गोण्डा- थाना कटरा बाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोण्डा- थाना कटरा बाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 16.9.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ठकुरनपुरवा मोड़, मौजा गौरिया के पास सेल्हरी मंडप जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभिषेक तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी पिपरी मांझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के रूप में हुई। उसके कब्जे से 1 अदद फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल को उसने 27.6.2026 को जनपद बहराइच में गोण्डा- बहराइच रोड स्थित होप चौराहा के पास से चोरी किया था। चोरी की मोटरसाइकिल को बाहर ले जाकर बेचने के उद्देश्य से वह जा रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त- अभिषेक तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी पिपरी मांझा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग- 1.मु0अ0सं0-223/26, धारा 317(2), 318 (4) बीएनएस एवं 35(1)बी बीएनएसएस थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 255/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद बहराइच। बरामदगी- 01 अदद मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स।
Read full article on Do Took Media